{"_id":"66febb32755a9902aa0f02ec","slug":"four-day-leather-fair-begins-at-motijheel-customers-see-toys-and-statues-bought-purses-and-belts-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मोतीझील में चार दिवसीय लेदर मेला शुरू, ग्राहकों ने खिलौने-मूर्तियां देखी…पर्स और बेल्ट खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मोतीझील में चार दिवसीय लेदर मेला शुरू, ग्राहकों ने खिलौने-मूर्तियां देखी…पर्स और बेल्ट खरीदी
Thu, 03 Oct 2024 09:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:11 PM IST
सार
Kanpur News: मेला के पहले संस्करण में केवल दो ब्रांड हुआ करते थे। अब इनकी संख्या 10 हो गई है, जो दर्शाता है कि शहर के लोगों और उद्यमियों को ये मेला पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
लेदर मेला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चर्म निर्यात परिषद की ओर से गुरूवार को मोतीझील लॉन में चार दिवसीय लेदर मेला शुरू हुआ। इसमें चमड़ा के बने जूता, स्पोर्ट्स शूज, बेल्ट, पर्स, बैग आदि बनाने वाली अलग-अलग कंपनियों के 35 स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा लेदर से बने खिलौनों, मूर्तियां, गिफ्ट के तौर पर देने वाली क्रिएटिव डायरियां लोगों को पसंद आईं।
विज्ञापन
मेला का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि चमड़ा उद्योग की समस्याओं को समझा जाएगा और इन्हें दूर करके इसे बढ़ावा दिया जाएगा। कानपुर को मिलकर विकसित बनाया जाएगा। चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके जालान ने बताया कि मेला के पहले संस्करण में केवल दो ब्रांड हुआ करते थे। अब इनकी संख्या 10 हो गई है, जो दर्शाता है कि शहर के लोगों और उद्यमियों को ये मेला पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुख्तारूल अमीन ने बताया कि हल्के जूतों की मांग बढ़ रही है और कंपनियां इस दिशा में तेजी से उत्पाद बाजार में ला रही हैं। मेला में एलन कूपर, मोडि्रबा, एबेटोस, मॉर्डब्ट, पेपरवन, सेल्टिक, कैब्रिनी, लकी टोनी, मैकॉ, लग्जरी लेदर, क्यूरो बोल्सा, दो फीट, एचएक्स, लंदर, ब्लैक हॉर्न, मिडास के ब्रांड अपने उत्पाद बेचेंगे।
विज्ञापन