{"_id":"29bce4ab1ecb89a931450e83e1404ac4","slug":"four-co-and-11-department-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सीओ समेत 11 विभाग डिफाल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सीओ समेत 11 विभाग डिफाल्टर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में चालान रिपोर्ट न देने वाले 11 विभागों को डीएम ने डिफाल्टर घोषित किया है। इनमें चार सीओ (स्वरूप नगर, बिल्हौर, गोविंद नगर और कल्याणपुर), डूडा, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, नेडा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, जिला मंडी समिति और आवास विकास प्राधिकरण शामिल हैं।
डीएम डॉ. रौशन जैकब और सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने कहा कि सभी विभागों और सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन होता मिला तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी विभागों के प्रतिनिधियों को विभाग में कोटपा 2003 को सख्ती से लागू रखना है। सार्वजनिक स्थलों पर कानून के अनुपालन के लिए पुलिस विभाग तथा धारा छह ब के लिए शिक्षा विभाग सक्रिय रूप से काम करें।
जिन विभागों ने नोडल अधिकारी नामित की रिपोर्ट नहीं दी है वह तत्काल सूचित करें और जिन विभागों ने धारा 4 का अनुपालन नहीं किया है वह तत्काल चालान की कार्रवाई शुरू करें। एडीएम सिटी ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में सख्ती से कानून को लागू कराया जाएगा और उल्लंघन पर उसके मालिक पर जुर्माना होगा। आरटीओ ने कहा कि सभी वाहनों पर पोस्टर व स्टिकर चस्पा कराकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।