फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four arrested for supplying fake liquor in hardoi

हरदोई: नकली शराब की ब्रांडेड के नाम पर सप्लाई में चार गिरफ्तार, अलग-अलग कंपनियों के ढक्कन और रैपर मिले

Sun, 09 Aug 2020 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for supplying fake liquor in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने स्वाट और एसओजी टीम के सहयोग से नकली शराब बनाकर ब्रांडेड के नाम पर सप्लाई किए जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो कारें, नकली शराब बनाने में प्रयुक्त मिथाइल अल्कोहल बरामद किया है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ढक्कन, रैपर, क्यूआर कोड भी मिले हैं। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि नकली शराब बनाकर ब्रांडेड के नाम पर बेचे जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


शहर कोतवाल जगदीश यादव, स्वाट टीम के प्रभारी बृज किशोर सिंह और एसओजी के प्रभारी अरविंद यादव ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे हरदोई सांडी मार्ग पर ग्राम घुमईया जाने वाली नहर पटरी के पास से दो कारों में सवार चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने अपना नाम कौशल पाल सिंह पुत्र नीलकंठ निवासी तौयमपुर थाना सांडी, कपिल देव उर्फ बंट पुत्र रामकृष्ण निवासी जगदीशपुर कोतवाली लोनार, कुलदीप गुप्ता पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता निवासी आलू थोक उत्तरी कोतवाली शहर और मनुराम पुत्र सुरेश निवासी हूसेपुर थाना सांडी बताया है। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने नकली शराब सीतापुर, लखनऊ समेत पड़ोसी जनपदों में भेजने की जानकारी दी है।


ये माल बरामद
आरोपियों के कब्जे से मिथाइल अल्कोहल से बनाई गई नकली शराब (10 लीटर), रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज के 265 ढक्कन, बिंडीज फाइटर के 275 ढक्कन, एमडी के भूरे व पीले 610 ढक्कन बरामद हुए। 130 लीटर मिथाइल अल्कोहल, 1400 नकली क्यूआर कोड स्टीकर, फाइटर के 1670 रैपर, बिंडीज के 2560 रैपर और एक डायरी बरामद हुई है। रंग की शीशी, बिंडीज की 375 शीशी, दो बंडल टेप भी मिला है। स्विफ्ट और आल्टो कार भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed