फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four and a half year old innocent raped in Fatehpur, police pressurized to compromise

Fatehpur: साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को थाने में बिठाकर रखा, समझौते का बनाया दबाव

Sat, 29 Oct 2022 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Oct 2022 04:58 PM IST
सार

अल्लीपुर इलाके में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जेल नहीं भेजा। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Four and a half year old innocent raped in Fatehpur, police pressurized to compromise
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के अल्लीपुर थाना क्षेत्र में घर में खेल रही साढ़े चार साल की बच्ची को बहला फुसलाकर पड़ोसी किशोर छत पर ले गया और दुष्कर्म कर डाला। बच्ची का शोर सुनकर परिजन पहुंचे, तो किशोर भाग निकला। मामले की शिकायत पर थाने में की गई।

विज्ञापन

बच्ची के पिता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ लाई, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही आरोपी को जेल भेजा है। बच्ची के पिता का कार्रवाई की मांग को लेकर वीडियो वायरल किया। उसके बाद पुलिस हरकत में आई है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि उसकी साढ़े चार की पुत्री बड़े भाई के घर में 27 अक्तूबर की दोपहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी का 14 वर्षीय पुत्र भी भाई के घर पहुंच गया। खेलकूद के बहाने से बच्ची को छत पर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बच्ची की चीख पुकार आने पर भाभी छत पहुंची। भाभी ने किशोर को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते पकड़ लिया। किशोर को फटकारने लगी। तभी बच्ची को छोड़कर किशोर भाग निकला। किसान ने बताया कि उसने घटना की फौरन थाने में शिकायत की।

पुलिस किशोर को उसके घर से पकड़ ले गई। उन्होंने पुलिस को दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने बिना मेडिकल कराए ही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास होने की बात कही। उनसे दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर मांगी गई। वह तहरीर देकर घर चले आए। उन पर समझौते का दबाव बनाया जाने लगा।

पिता का सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपना वीडियो वायरल किया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पहले तहरीर नहीं आई थी। तहरीर शनिवार को मिली है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed