{"_id":"5de61c888ebc3e54f053de15","slug":"found-dead-body-of-home-guard-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: बरामदे के बाहर मिला होमगार्ड का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: बरामदे के बाहर मिला होमगार्ड का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 03 Dec 2019 02:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली के कमरापुर गांव में मंगलवार सुबह एक होमगार्ड का शव घर के बाहर पड़ा मिला। शरीर पर खून लगा होने से परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत मान रही है।
कमरापुर गांव निवासी बंशलाल उर्फ बैजनाथ पाल (55) बिंदकी कोतवाली में होमगार्ड थे। सोमवार शाम ड्यूटी कर घर लौटे थे। घर में शाम को खाना खाने के बाद बरामदे में पड़े तख्त पर सो गए। मंगलवार सुबह बड़ा बेटा अनिल उठा तो पिता को बरामदे के बाहर पड़ा देखा।

उसके शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी जुट गए। शरीर में खून लगा देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
कोतवाली प्रभारी नंदलाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या अन्य चीजों की पुष्टि हो सकेगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी नंदलाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या अन्य चीजों की पुष्टि हो सकेगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।