{"_id":"5d07d9288ebc3e30bb0b2d6c","slug":"fortis-and-psri-hospital-people-will-be-questioned-in-kidney-scandal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: फोर्टिस और पीएसआरआई अस्पताल के 14 और लोगों से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: फोर्टिस और पीएसआरआई अस्पताल के 14 और लोगों से होगी पूछताछ
Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
किडनी कांड में 14 और लोगों से होगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी कांड में शक के दायरे में आए पीएसआरआई अस्पताल दिल्ली और फोर्टिस अस्पताल फरीदाबाद के 14 और लोगों से पूछताछ होगी। एसआईटी ने विशेष वाहक को सफीना (पूछताछ) नोटिस रिसीव कराने के लिए दिल्ली भेज दिया है। इधर, एसआईटी की एक टीम ने दिल्ली पहुंचकर आगे की तहकीकात शुरू कर दी है।
मामले में एसआईटी अब तक डॉ. दीपक शुक्ला समेत 16 लोगों को जेल भेज चुकी है। आरोपियों से पूछताछ में एसआईटी के हाथ कई और सुराग लगे हैं। एसआईटी से जुड़े एक अफसर ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ (कुल 14) पर भी शिकंजा कस सकता है।

इन्हें पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जाएगा। सभी को 15 दिन के भीतर उपस्थित होने को कहा गया है। सोमवार रात विशेष वाहक (पुलिसकर्मी) नोटिस लेकर निकल गया है। एसआईटी को किडनी और लिवर की खरीद फरोख्त में शामिल रहे कुछ और सौदागरों के नाम पता चले हैं, जिनकी गुपचुप जांच शुरू हो गई है।
एसपी क्राइम राजेश यादव किडनी कांड में फोर्टिस और पीएसआरआई से जुड़े डॉक्टरों, लैब कर्मचारियों व अन्य स्टाफ समेत 14 लोगों को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया गया है। निर्धारित तिथि पर वे लोग एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।