{"_id":"61fb77ace68e7953ed7957f8","slug":"forms-of-two-candidates-of-owaisi-s-party-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ओवैसी की पार्टी के दो प्रत्याशियों का चुनाव से पहले ही पत्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ओवैसी की पार्टी के दो प्रत्याशियों का चुनाव से पहले ही पत्ता साफ
Thu, 03 Feb 2022 12:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:27 PM IST
सार
आर्यगनर के प्रत्याशी दिलदार का पर्चा खारिज, सीसामऊ प्रत्याशी रिया सिद्दीकी को नामांकन के वक्त ही नहीं मिला था सिंबल
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का एक और प्रत्याशी चुनाव से बाहर हो गया। बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से शुरू किए गए नामांकन पत्रों की जांच में आर्यनगर प्रत्याशी दिलदार अली का नामांकन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
एक दिन पहले सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से इसी पार्टी की प्रत्याशी रिया सिद्दीकी आखिरी वक्त में पार्टी की तरफ से सिंबल नहीं मिलने की वजह से नामांकन नहीं भर पाईं थीं।आर्यनगर प्रत्याशी दिलदार का पर्चा खारिज होने की वजह नामांकन पत्र को भरे में गड़बड़ी बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि उन्होंने फार्म भरते समय कई जगह ओवर राइटिंग कर दी थी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की संख्या भी गलत लिखी थी। प्रस्तावकों की संख्या भी पूरी नहीं थी। बुधवार को जब उन्हें इस गलती के विषय में बताया गया तो निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर लगाने शुरू किए।
विज्ञापन
चर्चा है कि मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर कुछ लोगों की तरफ से कई दिनों से चाल चली जा रही है। इन दोनों प्रत्याशियों के चुनाव से हटने के पीछे यही वजह बताई जा रही है।