{"_id":"b486ea3e-a724-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"forms-for-cpmt-will-available-in-sbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई से मिलेंगे CPMT के फॉर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई से मिलेंगे CPMT के फॉर्म
कानपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) 2013 के फॉर्म सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 114 शाखाओं से बिक्री किए जाएंगे। फॉर्म 25 अप्रैल से आठ मई तक बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के चांदनी चौक, साउथ एक्सटेंशन, प्रेस एरिया और उत्तराखंड की नैनीताल और देहरादून बैंक की शाखा से भी फॉर्म बिक्री किए जाने हैं।
सीपीएमटी कराने की जिम्मेदारी कानपुर यूनिवर्सिटी को मिली है। यूनिवर्सिटी ने एक लाख फॉर्म छपवाने का फैसला किया है। इसका टेंडर भी जारी किया जा चुका है।
22 अप्रैल तक फॉर्म छपकर आ जाएंगे, फिर 25 अप्रैल से प्रदेश के सभी जिलों, दिल्ली और उत्तराखंड की निर्धारित बैंक की शाखाओं से बिक्री शुरू होगी।
कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि सामान्य, ओबीसी के स्टुडेंट 1280 रुपये और एससी, एसटी के स्टुडेंट 680 रुपये में फॉर्म खरीद सकते हैं।
जल्द ही सभी बैंक शाखाओं, फॉर्म बिक्री, एंट्रेंस टेस्ट, रिजल्ट देने का ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
कानपुर में सेंट्रल बैंक की पांडु नगर, विकास नगर, डिफेंस कालोनी, गोविंद नगर शाखा और कानपुर देहात के अकबरपुर शाखा से फॉर्म बेचे जाएंगे।
25 सेंटर पर मेडिकल की प्रवेश परीक्षा
देश के सरकारी, गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें भरने के लिए पांच मई को प्रस्तावित नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2013 के सेंटर निर्धारित कर दिए गए हैं। कानपुर नगर में करीब 25 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई चेयरमैन डॉ. विनीत जोशी ने बताया कि सुबह 11-1 बजे तक एंट्रेंस टेस्ट होगा। इससे पहले 9:15 बजे से स्टूडेंट को एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा। 9:45 बजे तक प्रवेशपत्र का सत्यापन होगा, फिर टेस्ट बुकलेट बांटी जाएगी।
विज्ञापन
ठीक 10 बजे आंसरशीट की सील खुलेगी। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।