फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former regional manager of UPSIC arrested for embezzlement of crores

यूपी: करोड़ों के गबन में यूपीएसआईसी के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक गिरफ्तार, जेल, छह अन्य आरोपियों की तलाश

Thu, 12 May 2022 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 May 2022 08:16 PM IST
सार

करोड़ों के गबन करने के आरोप में यूपीएसआईसी के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कृष्ण त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्लोरीन टैबलेट और अन्य सामग्री की सप्लाई के नाम पर उन्होंने गबन किया था।

विज्ञापन
Former regional manager of UPSIC arrested for embezzlement of crores
पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कृष्ण त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईओडब्ल्यू कानपुर यूनिट की टीम ने गुरुवार को करोड़ों के गबन करने के आरोप में यूपीएसआईसी (उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम) लखनऊ में तैनात रहे पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कृष्ण त्रिपाठी को लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेजा। उनके खिलाफ वर्ष 2008 में काकादेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


क्लोरीन टैबलेट और अन्य सामग्री की सप्लाई के नाम पर उन्होंने गबन किया था। ईओडब्ल्यू इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मेसर्स इरा इंटर प्राइजेज लखनऊ द्वारा उद्योग निदेशालय से फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त कर कंपनी के मालिक विनोद पांडेय ने यूपीएसआईसी लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके त्रिपाठी के जरिये क्लोरीन टैबलेट की सप्लाई एवं अन्य सामग्री की आपूर्ति की थी। आरोप है कि इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने कंपनी से सांठगांठ कर 4 करोड़ 56 लाख, 93 हजार, 636 रुपये का गबन कर लिया था।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद उनके खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर व शहर के काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, इसमें इरा इंटर प्राइजेज फर्म के मालिक समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। विवेचना सही न होने के चलते वर्ष 2010 में शासन ने दोनों विवेचनाएं ईओडब्ल्यू की कानपुर शाखा में ट्रांसफर कर दी थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने गुरुवार को पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कृष्ण त्रिपाठी को चिनहट स्थित अशरफ कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। कानपुर लाकर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मैसर्स इरा इंटर प्राईजेज फर्म के मालिक समेत छह अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed