{"_id":"5b7d11b242c792463c04fecf","slug":"former-prime-minister-asthi-visarjan-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 5 मंत्री लाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि कलश, बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में होगा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 5 मंत्री लाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि कलश, बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में होगा विसर्जन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Aug 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश अब 24 अगस्त को कानपुर के बिठूर स्थित ब्रह्मावर्त घाट पर विसर्जित किया जाएगा। पिछले कई दिनों से अस्थि कलश आगमन को लेकर चल रहा असमंजस अब दूर हो गया है।
लखनऊ से अस्थि कलश लेकर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री मोहसिन रजा, सुरेश खन्ना, अर्चना पांडेय, सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी यहां आएंगे। 11 बजे अस्थि कलश जाजमऊ पुल पर पहुंचेगा। उसके बाद पूर्व में निर्धारित रास्तों से वह बिठूर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ से अस्थि कलश लेकर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री मोहसिन रजा, सुरेश खन्ना, अर्चना पांडेय, सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी यहां आएंगे। 11 बजे अस्थि कलश जाजमऊ पुल पर पहुंचेगा। उसके बाद पूर्व में निर्धारित रास्तों से वह बिठूर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
मंगलवार को दोपहर बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय से यह तय हो पाया कि 23 को अस्थि कलश हरिद्वार से लखनऊ पहुंचेगा। उसी दिन शाम चार बजे तक उसे गोमती नदी में प्रवाहित किया जाएगा। अगले दिन सुबह 9 बजे कलश को लेकर प्रदेश के पांच मंत्रियों का दल कानपुर के लिए रवाना होगा। बिठूर में अस्थि विसर्जन का समय साढ़े तीन से चार बजे के बीच रखा गया है।
कलश यात्रा के दौरान शहर के अधिकांश लोग अपने नेता को श्रद्घांजलि दे सकें, इसकी तैयारी भी जिला प्रशासन, भाजपा की महानगर और क्षेत्रीय इकाई की तरफ से की जा रही है। मंगलवार की शाम को भाजपाइयों और जिला प्रशासन की टीम ने बिठूर पहुंचकर ब्रह्मावर्त घाट का निरीक्षण किया। वहां पर की जा रही तैयारी को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई।

इन रास्तों से होकर जाएगी कलश यात्रा
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
जाजमऊ से हरजिंदर नगर चौराहा, लाल बंगला, पंडित उपवन चौराहा, नरोना चौराहा, फूलबाग, बड़ा चौराहा, परेड, चुन्नीगंज, बकरमंडी, मोतीझील, मधुराज नर्सिंग होम, हैलट हास्पिटल, गोल चौराहा, रावतपुर स्टेशन तिराहा के सामने से कंपनी बाग, अंबेडकर चौराहा से विष्णु पुरी कालोनी, गंगा बैराज से बाईपास होते हुए. ब्रह्मावर्त घाट बिठूर।