फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former prime minister asthi visarjan in kanpur

प्रदेश के 5 मंत्री लाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि कलश, बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में होगा विसर्जन

Wed, 22 Aug 2018 04:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Aug 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
former prime minister asthi visarjan in kanpur
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश अब 24 अगस्त को कानपुर के बिठूर स्थित ब्रह्मावर्त घाट पर विसर्जित किया जाएगा। पिछले कई दिनों से अस्थि कलश आगमन को लेकर चल रहा असमंजस अब दूर हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ से अस्थि कलश लेकर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री मोहसिन रजा, सुरेश खन्ना, अर्चना पांडेय, सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी यहां आएंगे। 11 बजे अस्थि कलश जाजमऊ पुल पर पहुंचेगा। उसके बाद पूर्व में निर्धारित रास्तों से वह बिठूर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

former prime minister asthi visarjan in kanpur
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
मंगलवार को दोपहर बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय से यह तय हो पाया कि 23 को अस्थि कलश हरिद्वार से लखनऊ पहुंचेगा। उसी दिन शाम चार बजे तक उसे गोमती नदी में प्रवाहित किया जाएगा। अगले दिन सुबह 9 बजे कलश को लेकर प्रदेश के पांच मंत्रियों का दल कानपुर के लिए रवाना होगा। बिठूर में अस्थि विसर्जन का समय साढ़े तीन से चार बजे के बीच रखा गया है।

कलश यात्रा के दौरान शहर के अधिकांश लोग अपने नेता को श्रद्घांजलि दे सकें, इसकी तैयारी भी जिला प्रशासन, भाजपा की महानगर और क्षेत्रीय इकाई की तरफ से की जा रही है। मंगलवार की शाम को भाजपाइयों और जिला प्रशासन की टीम ने बिठूर पहुंचकर ब्रह्मावर्त घाट का निरीक्षण किया। वहां पर की जा रही तैयारी को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। 
 

इन रास्तों से होकर जाएगी कलश यात्रा

former prime minister asthi visarjan in kanpur
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
जाजमऊ से हरजिंदर नगर चौराहा, लाल बंगला, पंडित उपवन चौराहा, नरोना चौराहा, फूलबाग, बड़ा चौराहा, परेड, चुन्नीगंज, बकरमंडी, मोतीझील, मधुराज नर्सिंग होम, हैलट हास्पिटल, गोल चौराहा, रावतपुर स्टेशन तिराहा के सामने से कंपनी बाग, अंबेडकर चौराहा से विष्णु पुरी कालोनी, गंगा बैराज से बाईपास होते हुए. ब्रह्मावर्त घाट बिठूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed