फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former President assured to provide development package to the city 75 people met Ram Nath Kovind

Kanpur: शहर को विकास का पैकेज दिलाने का पूर्व राष्ट्रपति ने दिया आश्वासन, रामनाथ कोविंद से मिले 75 लोग

Thu, 12 Dec 2024 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Dec 2024 11:23 AM IST
सार

Kanpur News: पूर्व राष्ट्रपति से सुबह 10.30 से 11.30 बजे के बीच जिसमें 32 लोगों ने मुलाकात किया। दूसरी शिफ्ट में करीब 12.30 बजे 43 लोग मिले।

विज्ञापन
Former President assured to provide development package to the city 75 people met Ram Nath Kovind
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर प्रवास के दौरान बुधवार को उनसे मिलने बड़ी संख्या में शहरवासी सर्किट हाउस पहुंचे। जिसमें शिक्षाविद, व्यापारी, राजनीतिक दलों से जुड़े करीब 75 लोग शामिल हैं। इस बीच भाजपा नेताओं को एक प्रतिनिधि मंडल भी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाशपाल के नेतृत्व में मिलकर शहर को विकास का पैकेज दिलाने की मांग किया। पूर्व राष्ट्रपति ने यथा संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति से सुबह 10.30 से 11.30 बजे के बीच जिसमें 32 लोगों ने मुलाकात किया। दूसरी शिफ्ट में करीब 12.30 बजे 43 लोग मिले। मुलाकात करने वालों में सीएसए प्लांट पैथोलॉजी हेड प्रोफेसर डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. अवध दुबे, कानपुर देहात भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, भाजपा दक्षिण की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्य पटेल के अलावा तिरंगा अगरबत्ती के निदेशक पं. नरेंद्र शर्मा, व्यापारी पवन दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

साथ ही, संजय त्रिवेदी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति के समधी उमाकांत और रमाकांत व भांजे नीरज कोविंद, पत्नी गौरी के साथ मिले। भाजपा प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, कांता कर्दम, अंशु ठाकुर, विधायक महेश त्रिवेदी, अनूप तिवारी शामिल रहे। चौबेपुर के जरारी निवासी दिनेश सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति को पत्र देकर खेत पर सिंचाई के लिए लंबे समय से ट्यूबेल के लिए बिजली के बाकी खंभे लगवाने की मांग किया। कानपुर देहात से भी लोग आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed