फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former MLA's motor boat collided with minister's steamer

मंत्री के स्टीमर से टकराई पूर्व विधायक की मोटर बोट, 2 दिन पहले इस वजह से रोकना पड़ा था स्टीमर

Thu, 06 Sep 2018 09:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Sep 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's motor boat collided with minister's steamer
स्टीमर से टकराई मोटर बोट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकले प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के स्टीमर से कायमगंज के पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार की मोटर बोट टकरा गई। इससे दोनों का ही संतुलन बिगड़ गया। जैसे तैसे स्टीमर को पलटने से बचाया गया। स्टीमर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ कई अन्य लोग भी बैठे थे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री चेतन चौहान बृहस्पतिवार को डीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आदि के साथ अमृतपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाके में पहुंचे। मुख्यालय से पट्टी भरखा गांव तक कार से जाने के बाद जसूपुर गड़िया गांव तक करीब दो किलोमीटर की दूरी स्टीमर से तय की। कई स्टीमर व नावों में अधिकारी, भाजपा नेता व मीडिया कर्मी साथ गए।
विज्ञापन


 

Former MLA's motor boat collided with minister's steamer
स्टीमर से टकराई मोटर बोट - फोटो : अमर उजाला
लौटते समय प्रभारी मंत्री के स्टीमर की गति धीमी थी, जबकि पीछे आ रहे कुलदीप गंगवार की मोटर बोट की गति तेज थी। अधिकारियों ने हाथ दिखाकर मोटरबोट को रोकने का इशारा किया, लेकिन मोटर बोट ने स्टीमर में टक्कर मार ही दी। दोनों अनियंत्रित हो गए। जैसे-तैसे स्टीमर को संभाला गया।

मालूम हो कि दो दिन पूर्व डीएम ने अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया था। वह शहर के पांचालघाट से स्टीमर में सुंदरपुर गई थीं। लौटते समय स्टीमर का पेट्रोल खत्म हो गया था। तब स्टीमर को रोकना पड़ा था। इस बार स्टीमर पर पेट्रोल की केन रखी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed