फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Former head son death in Etawah

भाभी के साथ मारपीट के आरोप में युवक को थाने ले गई थी पुलिस, मौत से आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 12 Oct 2019 03:38 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Former head son death in Etawah
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में इटावा जिले के जसवंतनगर में धनुहखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे नितिन उर्फ नीतू के मौत हो गई। नितिन को भाभी के साथ मारपीट के आरोप में 10 अक्तूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

 

तबियत बिगड़ने पर अगले ही दिन पुलिस ने छोड़ दिया था। परिवार के लोग युवक को सैफई ले गए, वहां से आगरा निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने गांव के पास सड़क किनारे शव रखकर हंगामा किया। पुलिस पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान पिता भोलानाथ ने बताया कि मझली बहू पर मझले बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने करवाई नहीं की, उल्टे बहू की तहरीर पर मारपीट का आरोप लगा नितिन को उठा लिया था। सीओ ने कहा कि युवक बीमार था, फिरभी इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे। ग्रामीणों के मुताबिक युवक टीबी का मरीज था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed