फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Chief Minister Akhilesh Yadav's visit to Mahoba

यूपी: राजनीतिक दलों की पहली पसंद बनी वीरभूमि, अब अखिलेश महोबा से भरेंगे हुंकार

Mon, 29 Nov 2021 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Nov 2021 07:18 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव ने बताया कि एक दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से सुबह 10.45 बजे हैलीपैड स्थल पुलिस लाइन बांदा पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Former Chief Minister Akhilesh Yadav's visit to Mahoba
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की 19 सीटों पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर है। यही वजह है कि वीरभूमि महोबा राजनीतिक दलों की पहली पसंद बन गई है। 19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी, 27 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका के बाद अब एक दिसंबर को पूर्व सीएम अखिलेश यादव रथयात्रा लेकर पुलिस लाइन के पास स्थित ग्राउंड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जहां जनसभा को संबोधित कर बुंदेलों को रिझाने का प्रयास करेंगे। वैसे तो आल्हा-ऊदल के शौर्य, वीरता व देशावरी पान के लिए महोबा देश-विदेश में विख्यात है। इस दफा के विधानसभा के चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल महोबा से बिगुल फूंक रहे हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर इस समय भाजपा का कब्जा है। ऐसे में अन्य राजनीतिक दल बुंदेलखंड से सीटें निकालने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। सपा मुखिया उसी मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव ने बताया कि एक दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से सुबह 10.45 बजे हैलीपैड स्थल पुलिस लाइन बांदा पहुंचेंगे। सुबह 11.15 बजे विजय रथ यात्रा बांदा से जनसंपर्क करते हुए महोबा पहुंचेगी। दोपहर दो बजे महोबा के पुलिस लाइन के समीप स्थित ग्राउंड में जनसभा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री महोबा में रात्रि विश्राम के बाद दो दिसंबर को हेलीकाप्टर से ललितपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed