फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former BSP minister said constitution will change if BJP wins lok sabha election 2019

भाजपा जीत गई तो बदल देगी संविधान- अब्दुल मन्नान, नेताओं की गैरहाजिरी बनी चर्चा का विषय

Thu, 11 Apr 2019 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Former BSP minister said constitution will change if BJP wins lok sabha election 2019
पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बसपा नेता अब्दुल मन्नान ने यूपी के हरदोई जिले में कहा है कि केंद्र की पिछले पांच वर्ष की सरकार से जनता परेशान हुई है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत गई तो संविधान ही बदल देगी। संविधान को बचाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील अब्दुल मन्नान ने की। 
विज्ञापन


संडीला कस्बे के एक गेस्ट हाउस परिसर में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली संडीला विधानसभा क्षेत्र के सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठी बयानबाजी करते हैं और इस बार के चुनाव में जनता इसी का जवाब देगी।
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन अब टूटने वाला नहीं- नीलू सत्यार्थी

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराई जाएगी। प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन अब टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन मजबूत है और विरोधी इसे तोड़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

संडीला में आयोजित सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में संडीला के रहने वाले सपा एमएलसी मिस्वाहउद्दीन शामिल नहीं हुए। इसी तरह सपा समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी और ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह भी बैठक में नहीं पहुंचे। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आरपी यादव भी बैठक में नजर नहीं आए। इन लोगों की गैरहाजिरी बैठक में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed