फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former Block Head's daughter in law shot dead in unnao

उन्नावः खून से लथपथ मिली नवविवाहिता की लाश, डायरी खोल सकती है राज, कोई अपना ही कातिल तो नहीं!

Tue, 14 May 2019 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 May 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
former Block Head's daughter in law shot dead in unnao
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस, सैकड़ों की संख्या में लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली के मोहल्ला बंधुहार में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गोली लगने से नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद पति व अन्य परिजन भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के बेडरूम में फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। शव के पास ही नवविवाहिता की दादी सास बेहोश मिलीं। मृतका की तीन माह की बेटी भी घर में नहीं मिली। शव के पास बेड पर एक रिवॉल्वर और एक डायरी मिली है। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक डायरी में लिखी बातें महिला की हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना देकर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल की जांच की। पुलिस महिला की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुट गई है। 

विज्ञापन

बेड के पास ज्योती खून से लथपथ पड़ी थी

रायबरेली जनपद के बहादुरपुर सरेनी निवासी ज्योती सिंह (24) पुत्री राजीव सिंह की डेढ़ साल पहले शहर के बंधुहार निवासी संजीव कुमार सिंह पुत्र मुन्नू सिंह से शादी हुई थी। मृतका के ससुर मुन्नू सिंह मियागंज ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भी रह चुके हैं। जबकि पति संजीव सिंह का शहर में ही गेस्ट हाउस है। तीन महीने पहले ज्योती ने एक बेटी को जन्म दिया था। मंगलवार को ज्योति घर में दादी देवकली व तीन माह की बेटी के साथ मौजूद थी।

दादी देवकली ने बताया कि दोपहर दो बजे ज्योती ने उसे खाना खिलाया और फिर अपने कमरे में चली गई। कुछ मिनट बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। वह जब कमरे में पहुंची तो बेड के पास ज्योती खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोसियों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में दो घंटे का वक्त लग गया। शाम 4 बजे सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अमर सिंह पहुंचे।

डायरी में लिखी बातें ज्योति की हत्या की ओर इशारा कर रही हैं

शहर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा, सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। कुछ देर बाद डॉग स्कवॉड व फील्ड यूनिट से भी जांच कराई गई। टीम ने ज्योती सिंह के कमरे से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को बेड पर एक रिवॉल्वर मिला। रिवॉल्वर के ऊपर लाल रंग का एक कपड़ा पड़ा था। ड्रेसिंग टेबल से पुलिस को मृतका की एक डायरी  मिली जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह डायरी मृतका ज्योति की है। जिसमें उसने अपने जीवन व परिवार से जुड़ी कई बातें लिखी हैं। सूत्रों के मुताबिक डायरी में लिखी बातें ज्योति की हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। फिलहाल डायरी को पढ़ने और बातें समझने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन

पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी घर से फरार

कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने मृतका की दादी सास देवकली से पूछताछ की। सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी ने बताया कि ज्योति के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मूल रूप से रायबरेली जिले के बहादुरपुर सरेनी निवासी मायके वाले दिल्ली के जहांगीरपुर में रहते हैं।

सीओ सिटी ने बताया कि मृतका ज्योति का पति संजीव कुमार, ससुर मुन्नू सिंह, सास, जेठ लिंकन, जेठानी विनीता घर में नहीं मिले हैं। उनका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खोज लिया जाएगा। ज्योति के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed