फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fore people burnt in cylinder leakage

लीकेज सिलिंडर से लगी आग, चाचा-भतीजी समेत चार लोग झुलसे, दो लोगों की हालत गंभीर

Fri, 24 May 2019 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
fore people burnt in cylinder leakage
सिलेंडर लीकेज से लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शास्त्री नगर लेबर कालोनी में गुरुवार रात लीकेज रसोई गैस सिलिंडर से आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से आटो पार्टस व्यपारी हरजीत सिंह और उसकी भतीजी मंजीत कौर समेत चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। परिजनों ने झुलसे लोगों को हैलट में भर्ती कराया है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


पांडु नगर निवासी हरजीत सिंह की बहन देवेंद्र कौर शास्त्री नगर पुलिस चौकी के पास लेबर कालोनी में रहती हैं। इस वक्त वह परिवार के साथ दिल्ली गई हैं। देवेंद्र अपने घर की चाभी और देखभाल का जिम्मा भाई हरजीत सिंह को सौंप गईं थीं। हरजीत अक्सर उनके घर की देखरेख करने जाते हैं।
विज्ञापन


काकादेव पुलिस के मुताबिक गुरुवार को देवेंद्र कौर के घर से रसोई गैस का सिलिंडर लीक होने से बदबू आ रही थी। रात में देवेंद्र के पड़ोसी शांति प्रकाश मिश्रा ने इसकी सूचना हरजीत सिंह को दी। हरजीत भतीजी मंजीत के साथ बहन के घर पहुंचे। हरजीत के दरवाजा खोलने के बाद मंजीत घर के भीतर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत ने जैसे ही लाइट जलाने केलिए स्वीच ऑन किया, आग लग गई। मंजीत और हरजीत दोनों चपेट में आ गए। उनके शोर मचाने पर कालोनी में रहने वाले शांति प्रकाश और अमरजीत वहां पहुंचे, तो वे भी लपटों की चपेट में आ गए। शोरगुल सुनकर आसपास की कालोनी के लोग वहां पहुंचे और झुलसे लोगों को लपटों से दूर किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी।


फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी टीम के साथ वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से देवेंद्र की गृहस्थी की बर्बाद हो गई। हैलट में भर्ती हरजीत और शांति प्रकाश की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की सूचना पाकर घायलों केपरिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां रोना-पीटना मच गया। रिश्तेदारों ने उन लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed