{"_id":"6aff602208ef2915b00fd44d","slug":"for-the-third-time-in-seven-years-the-cbi-has-once-again-conducted-a-raid-at-the-cantonment-board-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1717860-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सात साल में तीसरी बार फिर सीबीआई ने छावनी परिषद में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सात साल में तीसरी बार फिर सीबीआई ने छावनी परिषद में मारा छापा
विज्ञापन
कानपुर। कैंटोनमेंट बोर्ड (छावनी परिषद) में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को फिर से छापा मारा। सात साल में तीसरी बार सीबीआई यहां आई है।
6 सितंबर 2023 को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छावनी परिषद कार्यालय में छापा मारकर वरिष्ठ लिपिक और एक अन्य कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हुईं फेथफुलगंज निवासी रामवती से तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र कुमार ने कर्मचारी आनंद कुमार के जरिये पीएफ, ग्रेच्युटी भुगतान से संबंधित रकम दिलाने के एवज में 40 हजार की घूस मांगी थी।
रामवती के नाती सौरभ धानुक ने बताया कि बकाया भुगतान और पेंशन निर्धारण के लिए घूस मांगी गई थी। इसके बाद सीबीआई ने वरिष्ठ लिपिक और कर्मचारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों जेल भेज दिए गए थे। दोनों निलंबित भी कर दिए गए थे। अभी भी दोनों निलंबित चल रहे हैं।
वहीं, बताया गया कि 30 अगस्त 2019 को अवैध मोबाइल टाॅवर और अतिक्रमण जांच के संबंध में सीबीआई की टीमों ने अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर कैंट बोर्ड कार्यालय में छापेमारी की थी।