फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flower

सादगी से नए साल 2021 का स्वागत, नहीं हुई धमाल पार्टी

Fri, 01 Jan 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
flower
अकबरपुर में फूल खरीदती युवती। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोविड-19 महामारी को लेकर सतर्कता बरतने का असर नए साल का स्वागत करने पर भी पड़ा। कड़ाके की ठंड से लोग घरों में रहे और सादगी से नए साल का स्वागत किया। गुरुवार रात को 12 बजते कुछ स्थानों पर आसमान में आतिशबाजी देखने को मिली। लोगों ने फोन पर या फिर सोशल मीडिया पर हैप्पी न्यू ईयर संदेश देकर एक-दूसरे को शुभकामना दी। डीजे के शोर के साथ धमाल पार्टी संग उल्लास और उमंग का नजारा इस बार नहीं दिखा। कोराना आपदा की वजह से होटल व लॉन में न्यू ईयर पार्टी के लिए अनुमति को जरूरी किया गया है। युवाओं ने धमाल पार्टी से किनारा कर लिया। होटल और रेस्टोरेंट में जश्न पार्टी नहीं हुई। कुछ युवाओं ने घर पर मित्रों संग खुशी जरूर मनाई। बुधवार शाम से लोगों में साल 2021 के स्वागत का जोश नजर आया। युवक और युवतियों ने गुलाब के फूल और गुलदस्ते खरीदते दिखे। रात में 12 बजते युवाओं ने आतिशबाजी की। आसमान में आतिशी नजारा आकर्षक रहा। कुछ उत्साही युवाओं ने मोहल्ले की सड़क व चौराहे पर हैप्पी न्यू ईयर लिखकर बधाई दी। कुछ स्थानों पर लोगों ने पटाखे चलाकर नए साल का स्वागत किया। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। गुरुवार को रात 12 बजते ही सभी लोग फोन से अपने मित्रों व परिजनों को बधाई देने लगे। कुछ लोगों ने ह्वाटस एप पर मैसेज भेजे तो कई ने फेसबुक पर एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार को दोपहर में अकबरपुर, रनियां, पुखरायां, शिवली, सिकंदरा, रसूलाबाद, रूरा व डेरापुर आदि क्षेत्रों में पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। पुलिस की सख्ती को देख कर हुड़दंगी दुबके रहे।
विज्ञापन

बाजारों में रही रौनक, बिके फूल और गुलदस्ते
न्यू ईयर पार्टी के लिए बाजार में गुरुवार को रौनक रही। बच्चों में नए कपड़ों को लेकर खासा उत्साह रहा। खरीदारों से बाजार गुलजार रहा तो दुकानदार खुश नजर आए। फूल की दुकानों पर ग्राहक बढ़ने से बिक्री खूब हुई। फूल व गुलदस्ता की बिक्री की उम्मीद को लेकर दुकानदारों ने पहले से ही तैयारी की थी। एक गुलदस्ता 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में बिका। वहीं गुलाब के पीले, गुलाबी व लाल फूलों का क्रेज युवाओं में ज्यादा दिखा। युवक और युवतियों ने गुलाब के फूल खरीदे। अकबरपुर के दुकानदार रमाकांत व रनियां के रवी ने बताया कि गुलाब का प्रति फूल 20 रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed