फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood in Farrukhabad, Ganges water level above danger mark, six killed in 24 hours due to flood water

Flood in Farrukhabad: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ के पानी से 24 घंटे में छह की मौत, ये है स्थिति

Mon, 24 Jul 2023 09:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 24 Jul 2023 09:38 PM IST
सार

Farrukhabad News: जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में ग्राम प्रधान के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 24 घंटे में पांच के मरने की पुष्टि भी की। बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों से अपील की कि वह तेज बहाब और गहराई वाले क्षेत्रों में न जाएं।

विज्ञापन
Flood in Farrukhabad, Ganges water level above danger mark, six killed in 24 hours due to flood water
शहर के मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी में सड़क काटकर घुसता बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद जिले में बीते एक सप्ताह से खतरे के निशान से 15-20 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा गंगा का पानी बाढ़ग्रस्त गांवों के लोगों के लिए जानलेवा बन रहा है। गांवों में जलभराव होने से सड़क, गलियां कट गई हैं। जलभराव के कारण सड़क कहां से कट गई है, इसका पता ही नहीं चलता है।

विज्ञापन

इसके चलते बीते 24 घंटे में राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र में पांच और सदर क्षेत्र में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। राजेपुर में सोमवार को चित्रकूट मुख्य मार्ग पर पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से गांव अतापुर निवासी पंकज (24) और अमृतपुर निवासी अजय (22) उर्फ अंशू की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, गांव भरखा निवासी विमल (25), सिकंदरपुर निवासी कमलेश कुमार (26) और गांव कुम्हरौर निवासी रमेश चंद्र की दो वर्षीय पुत्री रागिनी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव आमिलपुर निवासी अनिल यादव के 20 वर्षीय पुत्र बिच्चू की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार शवों के आने से मचा रहा कोहराम
बरसात होने के कारण पांचालघाट से गोताखोरों को शव की खोज के लिए ले जाया गया। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र से एक दिन में ही डूबने से मृत पांच लोगों में से चार के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम हाउस में एक स्थान के चार शवों के आने से कोहराम मचा रहा।

15 घंटे बाद डूबे युवक का शव मिला
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदपुर निवासी जगतपाल का 26 वर्ष का पुत्र कमलेश शाक्य रविवार को मवेशी चराने गया था। उसके कपड़े व चप्पल रामगंगा के किनारे पर रखे मिले थे। पूर्व प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार ने रामगंगा में कमलेश की तलाश करवाई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
15 घंटे तलाश के बाद कमलेश का शव पीएसी के खोताखोरों ने अलादपुर भटौली से बाहर निकाल लिया। यह स्थान घटनास्थल से सात किलोमीटर की दूरी पर है। कमलेश की मौत पर मां बिटोली देवी, भाई सुधीर कुमार, रजनेश, सुदेश कुमार व अवधेश का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में ग्राम प्रधान के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 24 घंटे में पांच के मरने की पुष्टि भी की। बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों से अपील की कि वह तेज बहाब और गहराई वाले क्षेत्रों में न जाएं। -संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed