फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flight from Kanpur to Pantnagar in Uttarakhand will start from March 28

हवाई यात्रा: कानपुर से उत्तराखंड के पंतनगर की फ्लाइट 28 मार्च से होगी शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 02 Mar 2022 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Mar 2022 10:48 AM IST
सार

विमान कंपनियों ने समर शेड्यूल में अहमदाबाद, कोलकाता और पुणे की फ्लाइटों को शुरू करने का निर्णय लिया है। अहमदाबाद और कोलकाता की फ्लाइट पहले भी चकेरी एयरपोर्ट से संचालित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
flight from Kanpur to Pantnagar in Uttarakhand will start from March 28
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के लोग अब उत्तराखंड के पंतनगर की भी फ्लाइट पकड़ सकेंगे। चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट से 28 मार्च से नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रस्ताव को सहमति दे दी है। शिक्षा से जुड़े लोगों का पंतनगर जाना ज्यादा होता है।
विज्ञापन


खासकर के कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से पंतनगर के कृषि विद्यालय तक लोगों का बहुतायत में आवागमन होता है। इसे देखते हुए इंडिगो 90 सीटर फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। उधर, अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइट अभी निरस्त चल रही है। इनके बहाल होने के बाद और नया टर्मिनल शुरू होने पर कई शहरों के लिए और फ्लाइट शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


समर शेड्यूल में अहमदाबाद, कोलकाता और पुणे की फ्लाइट
विमान कंपनियों ने समर शेड्यूल में अहमदाबाद, कोलकाता और पुणे की फ्लाइटों को शुरू करने का निर्णय लिया है। अहमदाबाद और कोलकाता की फ्लाइट पहले भी चकेरी एयरपोर्ट से संचालित हो चुकी हैं। पुणे की सीधी नई फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। 10 मार्च तक समर शेड्यूल का विस्तृत विवरण जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed