दर्दनाक: हमीरपुर में कुकर्म के बाद पांच वर्षीय मासूम की हत्या, दुर्गा पंडाल से गायब हुआ था बच्चा
Hamirpur News: चंद्रावल नदी पर जाकर देखा, तो बच्चे का शव नदी किनारे पड़ा मिला। बच्चे के पैंट पर चड्डी नीचे उतरी थी, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था।
वहीं से इसके बाद वह गायब हो गया, तब परिजनों ने खोजबीन की। देर रात पुलिस को सूचना दी गई। गांव के किनारे चंद्रावल नदी के पास सुबह शव मिला है। परिजनों ने कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित मूर्ति पंडाल में गुरुवार को रात आठ बजे आरती कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गांव निवासी आरोपी शराब के नशे में आकर बैठ गया। उसे प्रसाद वितरित कर रहे लड़के ने जाने के लिए कह दिया।
परिजनों ने खोजा और न मिलने पर डायल-112 को सूचना दी
लड़के ने कहा कि तुमने शराब पी रखी है। आप अपने घर को जाओ, तो उक्त लड़के के द्वारा कहने पर भी बाबू जी नहीं गया। बच्चे को खिलाता रहा। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया। देर रात तक परिजनों ने खोजा और न मिलने पर डायल-112 को सूचना दी। लोगों ने बताया कि उक्त बच्चों को आरती के दौरान आरोपी बच्चे को दुलरा रहा था।
युवक के पैर कीचड़ में सने थे और ऐसी हालत थी
इसके बाद आरोपी के घर पर जाकर देखा्र तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। स्थानीय पुलिस द्वारा दरवाजे को खुलवाकर हालत देखी, तो उसके पैर कीचड़ में सने थे। पूछने पर उसके द्वारा कुछ नहीं बताया गया। पैरों की कीचड़ को देखकर अनुमान लगाया कि यह कीचड़ चंद्रावल नदी का है।
कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका
चंद्रावल नदी पर जाकर देखा, तो बच्चे का शव नदी किनारे पड़ा मिला। बच्चे के पैंट पर चड्डी नीचे उतरी थी, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले में अग्रिक कार्रवाई कर रही है।