फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five year old child murdered after misdeed in Hamirpur

दर्दनाक: हमीरपुर में कुकर्म के बाद पांच वर्षीय मासूम की हत्या, दुर्गा पंडाल से गायब हुआ था बच्चा

Fri, 20 Oct 2023 11:22 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Oct 2023 11:22 AM IST
सार

Hamirpur News: चंद्रावल नदी पर जाकर देखा, तो  बच्चे का शव नदी किनारे पड़ा मिला। बच्चे के पैंट पर चड्डी नीचे उतरी थी, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Five year old child murdered after misdeed in Hamirpur
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था।

विज्ञापन

वहीं से इसके बाद वह गायब हो गया, तब परिजनों ने खोजबीन की। देर रात पुलिस को सूचना दी गई। गांव के किनारे चंद्रावल नदी के पास सुबह शव मिला है। परिजनों ने कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित मूर्ति पंडाल में गुरुवार को रात आठ बजे आरती कार्यक्रम चल रहा था।  इस दौरान गांव निवासी आरोपी शराब के नशे में आकर बैठ गया। उसे प्रसाद वितरित कर रहे लड़के ने जाने के लिए कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने खोजा और न मिलने पर डायल-112 को सूचना दी
लड़के ने कहा कि तुमने शराब पी रखी है। आप अपने घर को जाओ, तो उक्त लड़के के द्वारा कहने पर भी बाबू जी नहीं गया। बच्चे को खिलाता रहा। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया। देर रात तक परिजनों ने खोजा और न मिलने पर डायल-112 को सूचना दी। लोगों ने बताया कि उक्त बच्चों को आरती के दौरान आरोपी बच्चे को दुलरा रहा था।  

युवक के  पैर कीचड़ में सने थे और ऐसी हालत थी
इसके बाद आरोपी के घर पर जाकर देखा्र तो दरवाजे की  कुंडी अंदर से बंद थी। स्थानीय पुलिस द्वारा दरवाजे को खुलवाकर हालत देखी, तो उसके पैर कीचड़ में सने थे। पूछने पर उसके द्वारा कुछ नहीं बताया गया।  पैरों की कीचड़ को देखकर अनुमान लगाया कि यह कीचड़ चंद्रावल नदी का है।

कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका
चंद्रावल नदी पर जाकर देखा, तो  बच्चे का शव नदी किनारे पड़ा मिला। बच्चे के पैंट पर चड्डी नीचे उतरी थी, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले में अग्रिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed