फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five police station in-charge changed, charge snatched from two inspectors

पांच थाना प्रभारी बदले, दो इंस्पेक्टरों से छिना प्रभार

Mon, 21 Jun 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five police station in-charge changed, charge snatched from two inspectors
कानपुर देहात। एसपी ने जिले में कानून व्यवथा दुरुस्त रखने के लिए शिवली, रूरा, रसूलाबाद, डेरापुर, अमराहट थाना प्रभारियों में फेरबदल कर दिया है। इसमें रूरा व रसूलाबाद के प्रभारी निरीक्षकों को थानों से हटाकर पुलिस दफ्तर में तैनात किया गया है। वहीं दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टरों को थाने का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी ने शनिवार रात चुनाव सेल में तैनात आमोद कुमार सिंह को शिवली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं शिवली में तैनात प्रमोद कुमार शुक्ला के रसूलाबाद थाने की जिम्मेदारी दी है। रसूलाबाद में तैनात इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा से थाने का प्रभार छीनकर उन्हें डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। रूरा थाना प्रभारी प्रभात सिंह को यूपी 112 की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक बैजनाथ सिंह को बतौर प्रभारी निरीक्षक देवराहट तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डेरापुर थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह को प्रभारी रिट सेल के रुप में तैनाती दी गई है। रिट सेल में तैनात नरेंद्र सिंह को अमराहट थाने का प्रभारी बनाया गया है। अमराहट से आलोक यादव को डेरापुर भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र मलिक को देवराहट से रूरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीआरबी प्रभारी चंद्रशेखर दुबे को प्रभारी चुनाव वीआईपी सेल में तैनात किया गया है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए फेरबदल किया गया है। सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
2018 बैच के 264 सिपाही थानों से भेजे गए पुलिस लाइन
कानपुर देहात। वर्ष 2018 बैच के सभी 264 सिपाहियों को पुलिस लाइन में वापस भेजा गया है। ये सभी विभिन्न थानों व दफ्तरों में तैनात थे। इससे थानों में बड़े पैमाने पर पुलिस बल की कमी हो सकती है।
अककरपुर कोतवाली से 36, रूरा से 13, गजनेर से 17, भोनगीपुर से 19, मूसानगर से 06, देवराहट से 08, सट्टी से 05, डेरापुर से 21, मंगलपुर से 19, बरौर से 08, सिकंदरा से 14, राजपुर से 10, अमराहट से 07, शिवली से 22, रसूलाबाद से 20 सिपाहियों को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।

वही अन्य दफ्तरों व न्यायालय की सुरक्षा में लगे इस बैच के सभी सिपाही पुलिस लाइन बुला लिए गए हैं। एसपी ने बताया कि फिलहाल इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed