फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five more people got corona positive in the district

जिले में पांच और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 17 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five more people got corona positive in the district
जिले में पांच और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में रविवार रात आई जांच रिपोर्ट में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी को इटावा के जसवंतनगर स्थित एल 1 अस्पताल भेजा जा रहा है। जनपद में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इनमें से नौ मरीज अकेले कमालगंज के राजेपुर सरायमेदा के हैं।
कमालगंज के गंगाइच गांव के चार लोग 14 मई को मुंबई से लौटे थे। इनका 15 मई को नमूना लिया गया था। ये सभी गांव के विद्यालय में क्वारंटीन हैं। रविवार रात आई जांच रिपोर्ट में चारों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कमालगंज के राजेपुर सरायमेदा निवासी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन

ये महिला 12 मई को पॉजिटिव पाए गए इसी गांव के तीन लोगों के परिवार से संबंधित है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पांचों मरीजों को इटावा के जसवंतनगर स्थित एल-1 अस्पताल भेजा जा रहा है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed