फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five-month-old innocent dies of fever

बुखार से पांच माह के मासूम की मौत

Thu, 02 Sep 2021 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five-month-old innocent dies of fever
कानपुर देहात। बुखार से मौत के मामले अब बढ़ रहे हैं। बुधवार को डेरापुर के मौजपुर गांव के बुखार पीड़ित पांच माह के बालक की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। बच्चे की हालत नाजुक होने पर सीएचसी डेरापुर से उसे रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डेरापुर के मौजपुर गांव निवासी राजकुमार किसान है। उसका पांच माह का बेटा शुभ कई दिन से दस्त व बुखार से पीड़ित था। परिजन कस्बे में ही निजी डॉक्टर से शुभ का इलाज करा रहे थे। बुधवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर मौसी कांती व पिता बच्चे को लेेकर सीएचसी डेरापुर पहुंचे। वहां डॉक्टर से प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर में 2.40 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में मौजूद डॉ. मयंक मिश्रा ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिलखने लगे। राजकुमार ने बताया कि बेटे को कई दिन से दस्त व बुखार आ रहा था। इससे वह कमजोर हो गया था। निजी डॉक्टर व सीएचसी में इलाज के बाद भी उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई तो जिला अस्पताल ले गए वहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गए। बता दें कि बुखार से पूर्व में कमलपुर की महिला की मौत हो चुकी है। वहीं मूसानगर निवासी छह वर्षीय बालक की डेंगू जैसे बुखार से शनिवार को मौत हुई थी। इससे पूर्व एक निजी अस्पताल कर्मी की डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed