{"_id":"5e1212178ebc3e87d0130d03","slug":"five-killed-including-child-in-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बनी जानलेवा, प्रसूता समेत पांच की मौत, बनते-बिगड़ते मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बनी जानलेवा, प्रसूता समेत पांच की मौत, बनते-बिगड़ते मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त
Mon, 06 Jan 2020 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ठंड का सितम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में बनते-बिगड़ते मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त है। पिछले चौबीस घंटे में जिले के असोथर, खखरेड़ू, चांदपुर व गाजीपुर थाना क्षेत्रों में ठंड की चपेट में आने से प्रसूता समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। चांदपुर के परसेढ़ा निवासी ललिताबाई (52) शुक्रवार को खेत गई थी।
बेटे पंथनाथ ने बताया कि खेत से लौटने के बाद ठंड लगने से मां की हालत बिगड़ गई थी। हमीरपुर जिला अस्पताल में शनिवार रात सांसें थम गईं। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी कमल सिंह (32) की रविवार सुबह हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी बाबूलाल भुर्जी की पत्नी बिट्टी देवी (30) को परिजनों ने शनिवार रात नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद परिजन जच्चा बच्चा को घर ले गए थे। घर में हालत बिगड़ी और महिला की सांसें थम गईं। परिजनों ने ठंड लगने से मौत का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
इसी तरह खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौंहा गांव निवासी सत्यनारायण (62) की रात ठंड लगने से तबियत बिगड़ी, लेकिन थोड़ी देर में मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव के रामआसरे (63) रविवार शाम अलाव ताप रहे थे। तभी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।