फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five including advocate arrested in the game of fake bail

कानपुर: फर्जी जमानत के खेल में अधिवक्ता समेत पांच गिरफ्तार, गिरोह अब तक 100 अपराधियों की ले चुका था जमानत

Wed, 04 Aug 2021 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Aug 2021 07:37 PM IST
सार

गिरोह अब तक करीब 100 आरोपियों की जमानत फर्जीवाड़ा कर ले चुका है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Five including advocate arrested in the game of fake bail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को फर्जी जमानतदार के जरिये शातिर अपराधियों की जमानत लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में मास्टर माइंड अधिवक्ता व उसके दो मुंशी भी शामिल हैं। अन्य दो आरोपी फर्जी जमानतदार हैं।
विज्ञापन


गिरोह अब तक करीब 100 आरोपियों की जमानत फर्जीवाड़ा कर ले चुका है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के मुताबिक ग्वालटोली निवासी अधिवक्ता शील कुमार गुप्ता, रायपुरवा निवासी उसका मुंशी सचिन कुमार सोनकर व कल्याणपुर के संतोष कुमार सिंह के साथ जमानत लेने वाले औरैया निवासी वृंदावन और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी पिछले कई वर्षों से गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। कोर्ट में सुरेंद्र व वृंदावन को अलग-अलग नाम व पहचान के साथ पेश करते थे और शातिर अपराधियों को जमानत दिलवाते थे। डीसीपी का कहना है कि गिरोह में कई और लोगों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। उन संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

61 आरोपी जेल जा चुके हैं
कमिश्नरी लागू होने से पहले तत्कालीन एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने फर्जी जमानतदारों के खेल का पर्दाफाश किया था। कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। जिसमें करीब सौ आरोपी नामजद किए गए थे। पुलिस ने 61 आरोपियों को जेल भेजा था। इसी कार्रवाई के तहत इस गिरोह के बारे में क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला। जब जांच आगे बढ़ाई तो परतें खुलती गईं और आरोपी धरे गए। 

ये हुआ बरामद 
आरोपियों के पास से 21 आधार कार्ड, 3 आरसी, तीन वोटर आईडी कार्ड, 2 निवास प्रमाण पत्र, 165 फोटो, छह सील मुहर, 12 लेटर पैड, दो स्टांप, सात जमानत बंधपत्र आदि चीजें बरामद हुईं। इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे। जिनको कोर्ट में लगाया जाता था। एक-एक जमानतदार 50-50 से अधिक आरोपियों की जमानत ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed