फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five hundred new note comes in atm

इंतजार खत्म, एटीएम में आ गए 500 के नए नोट

Fri, 25 Nov 2016 11:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
five hundred new note comes in atm
डेमो
नोट बंदी के 17वें दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में आखिरकार 500 के नए नोटों की खेप पहुंच गई। शुक्रवार देर शाम आरबीआई कानपुर के जीएम एसके द्विवेदी और डीजीएम एसबीआई एमबी दिवाकर ने बैंक की मुख्य शाखा स्थित एटीएम से पांच सौ के नए नोट भी निकाले। कहा कि शनिवार को अधिकांश एटीएम से पांच सौ के नोट मिलने लगेंगे। सोमवार तक स्थित सुधरने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक सुशील द्विवेदी ने वाणिज्य मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख बैंक अधिकारियों और जिला प्रशासन से शुक्रवार तक 500 का नया नोट जारी करने का वादा किया था। उनका यह वादा खरा साबित हुआ। रिजर्व बैंक अधिकारियों के मुताबिक 500 के नए नोट के रूप में पांच करोड़ रुपये शहर आए हैं। इन्हें एटीएम के जरिए ही उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


आरबीआई से पर्याप्त करेंसी नहीं मिली
रिजर्व बैंक से शुक्रवार को बैंकों को पर्याप्त करेंसी नहीं मिली। इसके चलते लोग खासे परेशान रहे। शहर की अधिकतर बैंक शाखाओं के बाहर ‘कैश नहीं है’ के बोर्ड लटके रहे। एटीएम भी बंद रहे या इनमें कैश नहीं मिला। कुछ एटीएम में देर शाम पैसा पहुंचा, लेकिन वह भी छह से आठ घंटों में खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की गुमटी शाखा में एटीएम बंद रहा। हालांकि लोगों को फार्म और चेक के जरिए करेंसी का भुगतान किया गया। शाखा में व्यापारियों के लिए बने विशेष काउंटर के जरिए रुपये का लेनदेन हुआ। बैंक अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को कैश की उपलब्धता बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा अन्य बैंकों से भी कैश मिलने की उम्मीद है।


बड़ी कठिन ढाई लाख लेने की डगर
शादी वाले घरों के लिए कार्ड दिखाने पर ढाई लाख रुपये मिलने की डगर आसान नहीं है। गुमटी, शास्त्रीनगर, अशोक नगर आदि स्थित कई बैंक की शाखाओं में दो दिनों में कई लोग शादी का कार्ड लेकर पहुंचे हैं, लेकिन किसी को पैसे नहीं मिल सके। बैंक अधिकारियों के मुताबिक ढाई लाख लेने के लिए आए लोग दो मुख्य शर्तों पर पीछे हट रहे हैं। पहली 8 नवंबर तक खाते में ढाई लाख रुपये जमा होने और दूसरे इस ढाई लाख रुपये से किसे भुगतान करना है की जानकारी लिखित रूप से देना लोगों को भारी पड़ रहा है। साथ ही जो व्यक्ति भुगतान लेगा, उसे भी लिखकर देना होगा कि उसने किस काम के लिए यह पैसा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed