{"_id":"5b16cab54f1c1b6c4d8b4e27","slug":"five-hundred-crore-spent-on-the-ganges-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की गंगा पर अब तक खर्च हुए 500 करोड़, फिर भी हालात सबके सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की गंगा पर अब तक खर्च हुए 500 करोड़, फिर भी हालात सबके सामने
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
कानपुर की गंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के नाम पर अभी तक 500 करोड़ की राशि खर्च हो चुकी है। इससे कुछ अधिक धनराशि से कई दूसरी योजनाएं आने वाले समय में शुरू भी होनी हैं। इतना खर्च होने के बाद अभी तक गंगा में गिरने वाले नाले सीसामऊ के एक हिस्से को गंगा में गिरने से रोका जा सका है। इसके पूरा होने में दिसंबर तक का समय लगने की बात कही जा रही है।
सीसामऊ नाले के सीवरेज कचरे को गंगा के बजाए ट्रीटमेंट प्लांट में मोड़ने के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत 63 करोड़ का बजट जारी किया गया है। इसी तरह शहर के 34 वार्डोँ में सीवर लाइन बिछाने के लिए 370 करोड़ का बजट दिया गया है। यह कार्य भी नमामि गंगे योजना के तहत हो रहा है। इसके अलावा परमिया, जाजमऊ और बिनगवां में ट्रीटमेंट प्लांट बनाने 600 करोड़ की राशि दी गई है। इसमें अकेले टेनरियों के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 450 करोड़ की राशि स्वीकृत है। यह सभी कार्य अभी पाइप लाइन में हैँ। इसी तरह पिछले कई वर्षोँ से गंगा में सर्वे का कार्य चल रहा है। इसमें अभी तक 100 करोड़ की राशि खर्च हो चुकी है। इस तरह से कानपुर में ही गंगा के नाम पर करीब 1133 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। पिछले दिनों गंगा मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा था कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।