{"_id":"66abe989bde0aad7cf022174","slug":"five-doctors-and-one-lt-found-missing-in-takha-etawa-news-c-216-1-etw1002-114417-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ताखा में गायब मिले पांच डॉक्टर और एक एलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ताखा में गायब मिले पांच डॉक्टर और एक एलटी
विज्ञापन
फोटो 21::: सीएचसी का निरीक्षण करते तहसीलदार मो. असलम। संवाद
ताखा। तहसीलदार ने गुरुवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचसी से प्रभारी सहित चार डॉक्टर अनुपस्थित मिले। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई डाक्टर तो पिछले कई दिनों से गायब चल रहे हैं। उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी।
ताखा में दो सीएचसी और चार पीएचसी हैं। इनमें से दोनों ही सीएचसी पर हमेशा ही मरीजों को डाक्टर नहीं मिलते हैं। ऐसे में अस्पताल के वार्डबॉय और फार्मास्सिट के सहारे ही यह अस्पताल चल रहा है। गुरुवार को जब तहसीलदार ताखा मोहम्मद असलम ने सीएचसी ताखा का औचक निरीक्षण किया तो दांतों के डाक्टर राज प्रताप कुशवाह मौजूद।
सीएचसी का चार्ज डाक्टर अजय विक्रम के पास है लेकिन तहसीलदार को वह नदारद मिले। अस्पताल में तैनात चार डाक्टर अनुपस्थित पाए गए। डॉ. श्वेता यादव, डॉ. अरुण कुमार लगातार अनुपस्थित चलते पाए गए। डॉ. अबूबकर अंसारी भी 27 जुलाई से तो वहीं डॉ. अमित जिंदल 30 जुलाई से अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
लैब टैक्नीशियन निधि शुक्ला भी निरीक्षण में अनुपस्थित मिली। तहसीलदार मोहम्मद असलम ने बताया जांच के दौरान अस्पताल में तमाम कमियां मिली है ज्यादातर डाक्टर डयूटी पर नहीं मिले। जिसकी रिर्पोट जिलाधिकारी को भेज दी है। संवाद