फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में लू से 5 की मौत

Wed, 30 May 2018 07:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 May 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
Five death in heat wave
डेमाे पिक
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के कई जिले गर्मी से तपते रहे। बांदा में मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। लू लगने से बांदा में किसान और फतेहपुर में दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर नगर में भी दो लोगों की जान गई। महोबा में तेज धूप से दो लोग गश खाकर गिर गए। उन्नाव में सोमवार को आई आंधी से देर रात युवती समेत चार और लोगों की मौत हो गई।

 
Five death in heat wave
तेज धूप से बचाव करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर में मंगलवार को लू लगने से गंभीर नौ लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया। इसके अलावा दो की मौत हो गई। यहां लू से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कानपुर देहात भी प्रचंड गर्मी के कहर से कराह रहा है। यहां अधिकतम पारा 45 डिग्री पर रहा।
Five death in heat wave
डेमाे पिक
बांदा में गिरवां थाने के गोविंदपुर गांव निवासी साठ वर्षीय किसान लू की भेंट चढ़ गया। महोबा में अधिकतम तापमान 48 डिग्री रहने से दो लोग तेज धूप से गश खाकर गिर पड़े। फतेहपुर में लू लगने से किशोरी समेत दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five death in heat wave
डेमाे पिक
हमीरपुर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री, चित्रकूट 44 डिग्री, उरई 47.2 डिग्री, फर्रुखाबाद 44.5 डिग्री, फतेहपुर में 43 29 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह कन्नौज में 43.4 डिग्री, हरदोई 43 डिग्री, इटावा 46 डिग्री, औरैया 44.8 डिग्री और उन्नाव में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed