{"_id":"6ad52e8a8157f51f440532eb","slug":"five-contractors-associated-with-the-cm-grid-project-have-submitted-affidavits-kanpur-news-c-362-1-ka11006-159049-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएम ग्रिड से जुड़े पांच ठेकेदारों ने जमा किए शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएम ग्रिड से जुड़े पांच ठेकेदारों ने जमा किए शपथ पत्र
विज्ञापन
कानपुर। सीएम ग्रिड की सड़कों में डुप्लीकेट सीमेंट खपाने के मामले में योजना के जुड़े सभी ठेकेदारों से शपथ-पत्र जमा कराए जा रहे हैं। इनमें पांच कंपनियों ने अपने क्रय प्रपत्र के साथ ही शपथ पत्र नगर निगम में दिए हैं। इन ठेकेदारों ने साफ किया है कि जिन कंपनियों की नकली सीमेंट खपाने की बात चल रही है उसकी सीमेंट खरीदी ही नहीं गई।
अधिकारियों का कहना है कि योजना की गुणवत्ता जांचने के लिए आईआईटी समय-समय पर सामग्री की जांच करती है। सीमेंट डुप्लीकेसी के मामले में नगर निगम ने स्वत: ही संज्ञान लिया है। इसके तहत अधिकारियों ने सभी फर्मों से शपथ पत्र जमा कराने के साथ ही अपने क्रय प्रपत्र भी देने को कहा है।
14 अक्तूबर को सीएम ग्रिड की सड़कों व अडाणी ग्रुप की इमारतों में डुप्लीकेट सीमेंट खपाने का मामला प्रकाश में आया था। अब नगर निगम की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएम ग्रिड के तहत अभी 10 सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी फर्मों को परियोजना में प्रयोग होने वाली सीमेंट के क्रय प्रपत्र और शपथ पत्र प्रस्तुत करने लिए पत्र भेजा गया था। प्राप्त प्रपत्र की जांच में पता चला है कि किसी भी कार्यदायी संस्था ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कंपनियों से किसी प्रकार की निर्माण सामग्री नहीं खरीदी।
विज्ञापन
यूरिडा के अधिकारियों को भी दी जानकारी
सीएम-ग्रिड परियोजना में गुणवत्ता परीक्षण के लिए संस्था के रूप में आईआईटी नामित है। समय-समय पर परियोजना में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री व किए गए कार्यों का परीक्षण किया जाता है। परियोजना में प्रयुक्त सामग्री की जांच में किसी भी सामग्री में मिलावट या घटिया सामग्री नहीं मिली है। इस जांच रिपोर्ट की कॉपी सीएम ग्रिड योजना से जुड़ी निर्माण एजेंसी यूरिडा के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजी गई है।
इन कंपनियों से सीमेंट लेने का दावा
मैसर्स एसएस इन्फ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड ने अल्ट्राटेक सीमेंट की 21 बोरी, मेसर्स डेल्टा इरेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने जेके सीमेंट बिरला की 17 बोरी, कोनार्क एसोसिएट्स ने अल्ट्राटेक की 10 बोरी, मे. आरती कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स और सांई डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने हैडिलबर्ग सीमेंट की 35 बोरी और गंगा इंफ्राबिल्ट प्राइवेट लिमिटेड ने अल्ट्राटेक की 25 बोरी सीमेंट खरीदने की जानकारी दी है।