फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five black spots on the Naubasta-Hamirpur highway will be improved.

Kanpur News: नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे के पांच ब्लैक स्पॉट सुधरेंगे

Thu, 29 Oct 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Five black spots on the Naubasta-Hamirpur highway will be improved.
कानपुर। नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर हादसों का खतरा कम करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पांच दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क की बनावट बदलेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर इसके लिए करीब 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत घाटमपुर क्षेत्र के रमईपुर, पतारा, आनूपुर मोड़, दुर्गा मंदिर और भदरस मोड़ पर सुधार कार्य कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद जम्मू की कंपनी टीआरजी को काम देने का निर्णय लिया गया है। नवंबर से निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रमुख मोड़ों पर चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर और सर्विस रोड बनाई जाएगी। इससे गांवों से निकलने वाले वाहनों को सीधे हाईवे पर आने से रोकने और यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। दो लेन के इस हाईवे की क्षमता करीब तीन हजार पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) बताई गई है, जबकि इस पर लगभग दस गुना यातायात का दबाव है। भारी वाहनों और ओवरलोड डंपरों की आवाजाही के साथ तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और अनावश्यक ओवरटेकिंग दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


हाईवे किनारे होटल और गेस्ट हाउस में पर्याप्त पार्किंग न होने से वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है। रात में तेज रोशनी वाले वाहन और गांवों के पास रेडियम पट्टी के बिना बने ब्रेकर भी हादसों को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन: पांच ब्लैक स्पॉट के सुधार का टेंडर फाइनल हो गया है। प्रमुख मोड़ों पर चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कराया जाएगा। नवंबर से काम शुरू होगा। — पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed