फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five arrested for betting on IPL in Auraiya, more than 23 thousand cash recovered

सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई: IPL का सट्टा खिलाते हुए पांच गिरफ्तार, 23 हजार से अधिक नकदी बरामद

Tue, 11 Apr 2023 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Apr 2023 10:14 PM IST
सार

Auraiya Crime: आईपीएल मैचों पर लगने वाले सट्टेबाजों के खिलाफ जिला पुलिस काफी अलर्ट है। इस क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Five arrested for betting on IPL in Auraiya, more than 23 thousand cash recovered
पुलिस की गिरफ्त में आईपीएल सट्टा लगाने में पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन व ऑफलाइन के तहत फल फूल रहे सट्टे के कारोबार पर पुलिस की नजर पड़ ही गई। सोमवार देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली क्षेत्र के सत्तेश्वर मोहल्ले से पांच सट्टा कारोबारियों को दबोचा है।

विज्ञापन

वहीं, तीन आरोपी भाग गए। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। जिले में इन दिनों आईपीएल सट्टे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। सोमवार देर शाम एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें पता चला था कि मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी शिव कुमार की दुकान पर आईपीएल सट्टा के लिए नंबर लगा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी शिवकुमार पाल व अर्जुन सोनी, गायत्री नगर निवासी अक्षय सेंगर उर्फ रज्जू, समरथपुर निवासी राहुल शर्मा व नरायनपुर निवासी नादिर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

23 हजार से अधिक नकदी और चार मोबाइल बरामद
वहीं, पुलिस को देखकर कस्बा खानपुर निवासी रवि निषाद, गुफरान व गायत्री नगर निवासी कन्हैया राजपूत मौके से भाग गए। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में उनके पास से 23,140 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed