फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five accountants suspended for negligence in sending bodies of migrant laborers in auraiya

औरैया हादसा: डीसीएम में शव और उनके साथ घायलों को भेजने का मामला गर्माया, पांच लेखपाल निलंबित

Tue, 19 May 2020 02:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 May 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Five accountants suspended for negligence in sending bodies of migrant laborers in auraiya
औरैया हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-इटावा हाईवे पर शनिवार भोर में हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के शव डीसीएम में अमानवीय तरीके से भेजने और उनके साथ घायलों को भी सवार करने का मामला गर्मा गया है। इस तरह की एक तस्वीर वायरल होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने इस काम में लगाए गए पांच लेखपालों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक सिंह ने सभी शव एंबुलेंस से भेजने का दावा करते हुए वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने की बात कही है। हादसा प्रवासी गाजियाबाद से सागर (मध्यप्रदेश) मजदूरों को ले जा रही डीसीएम में ट्राले के टकराने से हुआ था। ट्राले पर भी प्रवासी मजदूर सवार थे। ट्राला पलट जाने से उसमें सवार 25 मजदूरों की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एक मजदूर ने सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। जान गंवाने वालों में  झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मजदूर शामिल थे। औरैया में 25 मजदूरों के पोस्टमार्टम के बाद  शव संबंधित राज्य और शहर भिजवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से झारखंड के श्रमिकों को सामान ढोने वाली डीसीएम में लापरवाह तरीके से भेजने और साथ में उस क्षेत्र के घायलों को भी बैठाने की बात सुर्खियों में आ गई। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस संदर्भ में ट्वीट भी किया।

इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर विजेता ने तहसीलदार से जांच कराई। एसडीएम के मुताबिक शवों की हर गाड़ी के साथ एक-एक लेखपाल को भेजने की ड्यूटी लगाई गई थी। कुछ लेखपालों ने इस मामले में लापरवाही बरती।

तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी की रिपोर्ट पर इंगुठिया के लेखपाल रॉकी, फतेहपुरबेनी के लेखपाल अंकित अग्रवाल, निगड़ा के लेखपाल ललितप्रताप, फफूंद के लेखपाल शशिकांत पोरवाल, महतेपुर के लेखपाल भूपेंद्र पाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी शव सम्मान के साथ एंबुलेंस से रवाना किए गए हैं। वायरल फोटो की जांच कराई जाएगी। फोटो के आधार पर दोष सिद्ध हुआ तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed