फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First the mother became a widow, then the daughters marriage was ruined, the last rites performed at different

UP: पहले मां हुई विधवा...फिर बेटी का उजड़ा सुहाग, अलग-अलग घाटों पर ससुर-दामाद का अंतिम संस्कार, जानें मामला

Thu, 09 Nov 2023 07:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Nov 2023 07:32 PM IST
सार

Unnao News: ससुर और दामाद की मौत से एक साथ दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। पिता की मौत की सूचना पर पहुंची बेटी विनीता और अन्य परिजन गम को भुला भी न पाए थे कि विशाल की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन
First the mother became a widow, then the daughters marriage was ruined, the last rites performed at different
मृतक विशाल अवस्थी और कृष्ण कुमार दीक्षित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में ससुर की मौत की सूचना पर ससुराल गए दामाद की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। एक के बाद एक दो मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सफीपुर कोतवाली के अतहा गांव निवासी कृष्ण कुमार दीक्षित (75) काफी समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन

बुधवार रात हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।  परिजन शव लेकर घर आए और रिश्तेदारों को सूचना दी। जानकारी पर शहर के पीडीनगर मोहल्ला निवासी दामाद विशाल अवस्थी (30) भी ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन

रात में अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें कानपुर कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ससुर की मौत के कुछ देर बाद ही दामाद की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक कृष्ण कुमार के चार बेटी हैं, सभी विवाहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग घाटों पर अंतिम संस्कार किया
तीसरे नंबर की बेटी विनीता का सात साल पहले शहर के पीडीनगर मोहल्ला निवासी विशाल के साथ विवाह हुआ था। विशाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक के पिता त्रिलोकीनाथ अवस्थी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बेटे की मौत से मां मीरा व अन्य परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने दोनों का अलग-अलग घाटों पर अंतिम संस्कार किया।

उजड़ा मां और बेटी का सुहाग
ससुर और दामाद की मौत से एक साथ दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। पिता की मौत की सूचना पर पहुंची बेटी विनीता और अन्य परिजन गम को भुला भी न पाए थे कि विशाल की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। विनीता मायके से पति के साथ सीधे कार्डियोलॉजी पहुंच गई।

सभी की आंखों में आंसू छलक पड़े
वहां डॉक्टर ने जैसे ही पति को मृत घोषित किया वह बदहवास हो गई, जिसे भी घटना की जानकारी हुई सभी की आंखों में आंसू छलक पड़े। पल भर में ही एक साथ दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। कृष्णकुमार की पत्नी सुशीला ने पहले अपना फिर अपने ही पति की मौत पर आई बेटी का सुहाग उजड़ा देखकर बेहाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed