फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First suspended, then said sorry

पहले सस्पेंड, फिर मिली माफी

Fri, 17 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
First suspended, then said sorry
केडीए में आयोजित प्राधिकरण दिवस पर समस्याएं सुनतीं वीसी जयश्री भोज। - फोटो : amarujala
कानपुर। केडीए में बृहस्पतिवार को बर्रा योजना के एक आवंटी की म्यूटेशन फाइल रोके रहने की गाज एक लिपिक पर गिरते-गिरते बची। केडीए वीसी ने पहले तो उसको सस्पेंड करने के आदेश दिए। बाद में बाबू को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जनता के कामों पर लापरवाही दिखाने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर केडीए वीसी जयश्री भोज ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जनता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस फ्लैट संख्या-बी-591 के आवंटी देवतादीन ने म्यूटेशन के लिए आवेदन किया। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी 15 दिन से लिपिक ने फाइल रोके रखी थी। मौके पर ही म्यूटेशन कराते हुए वीसी ने लिपिक को तत्काल सस्पेंड करने के             निर्देश दिए। दीनदयालपुरम के आवंटी वीरू सिंह, स्वर्णजयंती विहार की प्रियंका द्विवेदी का म्यूटेशन तत्काल कराया गया। दिवस में कुल 67 आवेदन मिले। इस दौरान सचिव केपी सिंह, अपर सचिव अनिल भटनागर, वित्त नियंत्रक वीके लाल, मुख्य अभियंता वीके गोयल, सरवत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में मिलेगा कब्जा
बीते आठ वर्षों से कब्जे के लिए भटक रहे चैतन्य विहार, इंद्रानगर के लोगों को एक सप्ताह में कब्जा मिलेगा। अवैध कब्जेदारों के कारण अपने घर के लिए भटक रहे आवंटियों ने मामला केडीए वीसी के सामने रखा। इस पर उन्होंने कब्जे हटाने के निर्देश दिए। हाईवे सिटी-पार्ट दो के सैकड़ों आवंटियों के प्लाट जमीन के विवाद में फंस गए हैं। आवंटी वर्षों से अपने प्लाट के लिए भटक रहे हैं। इस आवंटियों को एक सप्ताह में वैकल्पिक प्लाट देने के निर्देश वीसी ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटी ने किया हंगामा
दिवस में पहुंचे एक व्यक्ति ने खासा हंगामा काटा। वह पूरे परिसर में इधर से उधर भागता रहा। बड़ी मुश्किल से सुरक्षा गार्डों से उस पर काबू पाया। वह खुद को दो मकानों का आवंटी बता रहा था। हालांकि थोड़ी देर में वह खुद ही केडीए से चला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed