फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First patient admitted of Ayushman Yojana in kanpur

सीएम के आदेश पर आयुष्मान योजना का पहला मरीज भर्ती, इंश्योरेंस कंपनी ने कराईं जांचें

Tue, 25 Sep 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
First patient admitted of Ayushman Yojana in kanpur
सीएम के आदेश पर आयुष्मान योजना का पहला मरीज भर्ती - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत के दूसरे दिन योजना के तहत कानपुर में पहला रोगी एलपीएस कार्डियोलोजी संस्थान में भर्ती किया गया है। गोरखपुर के रहने वाले कक्षा पांच के छात्र रोहन के दिल में छेद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद आयुष्मान भारत के पात्रों का बीमा करने वाली कंपनी एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस ने रोहन को कार्डियोलोजी में सोमवार को भर्ती कराया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि रोगी की जांचें करवाई जा रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद सर्जरी के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर के गुलसरिया बाजार, भटाहट के रहने वाले राम मिलन ने बताया कि उनके बेटा रोहन को डॉक्टरों ने दिल में छेद की समस्या बताई है। वह श्रमिक हैं। बेटे के इलाज के लिए उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को अपनी समस्या बता कर सहायता मांगी। इस पर उनके आदेश से बच्चे के इलाज की व्यवस्था हुई है। कानपुर समेत यूपी की 20 जिलों की जिम्मेदार बीमा कंपनी एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस के जिला प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से हेड आफिस में रोगी के इलाज के संबंध में बताया गया है।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के तहत यह कानपुर का यह पहला लाभार्थी है। रोहन और उसके परिजनों को एंबुलेंस से रेलवे स्टेशन से कार्डियोलॉजी लाया गया। उसके यहां पहुंचते ही उपचार की व्यवस्था कर दी गई है। निदेशक प्रोफेसर कृष्णा का कहना है कि रोगी की इको और दूसरी जांचें कराई जा रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू कर दिया जाएगा। हो सकता है जल्दी सर्जरी करने की जरूरत पड़े। यह जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगा। मालूम हो कि रविवार को भी कार्डियोलॉजी में कई मरीज इस योजना के तहत लाभ पाने पहुंचे थे, लेकिन आयुष्मान मित्र की तैनाती न होने और अंगूठे का निशान लेने वाली मशीन न होने से उनका सामान्य इलाज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed