फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   first fallen of yogi govt

इन पर गिरी योगी सरकार की पहली गाज 

Thu, 23 Mar 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 05:30 PM IST
सार

-थानाध्यक्ष कमालगंज पर गिरी
- रजनीश चौहान बने थानाध्यक्ष कमालगंज

विज्ञापन
first fallen of yogi govt
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

विस्तार

योगी सरकार में अब कई अफसरों के नपने का नंबर आ गया है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद में सपा सरकार के करीबी रहे दरोगा सुनिल यादव पर पहली गाज गिरी है।  
विज्ञापन

 

first fallen of yogi govt
डेमो

सपा कार्यकाल में सदर कोतवाली से लेकर महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी रहे दरोगा सुनील यादव को  थानाध्यक्ष कमालगंज के पद से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। उनके स्थान पर रजनीश चौहान को चुनाव सेल में भेजा दिया गया है। 

 

सपा सरकार के समय कोतवाल मौजूद होने के बाद सुनील यादव ने शहर कोतवाली में करीबन डेढ़ साल तक कोतवाल का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्हें शहर के महत्वपूर्ण थाने मऊदरवाजा का प्रभार सौंप दिया गया। वे यहां भी तकरीबन दो साल के आसपास थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

first fallen of yogi govt
डेमो

इसके बाद सुनील यादव को जहानगंज थाने का प्रभारी बनाया गया और बाद में उन्हें कमालगंज का प्रभार सौंप दिया गया। कुल मिलाकर बसपा सरकार के समय मुफलिसी में दिन व्यतीत कर रहे सुनील यादव के स्टार सपा सरकार आते ही चमक गए।

 

भाजपा सरकार बनने के बाद थानाध्यक्षों में सबसे पहले कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील यादव को एसपी सुभाष सिंह बघेल ने हटाकर क्राइम ब्रांच फतेहगढ़ से संबद्ध कर दिया है। समझा जाता है चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी से सुनील यादव की नोकझोंक हुई थी, जो कि उन्हें महंगी पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed