{"_id":"5d62acca8ebc3e93b31a4816","slug":"first-case-of-triple-talaq-filed-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जालौन में तीन तलाक का पहला मामला दर्ज, खौफ के कारण आरोपी हुआ नौ दो ग्यारह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के जालौन में तीन तलाक का पहला मामला दर्ज, खौफ के कारण आरोपी हुआ नौ दो ग्यारह
Sun, 25 Aug 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Aug 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के उरई में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद जिले में पहला तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया। जिसमें महिला ने अपने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी नाजरीन बेगम पत्नी बन्ने ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 1990 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार बन्ने बाबू पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी नया पाठकपुरा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन पुत्र हुए लेकिन पति बन्ने उसका लगातार उत्पीड़न करता रहा।

जिससे उसके मायके वालों ने कई बार जिला औरैया में मामले भी दर्ज कराए, लेकिन रिश्तेदार व परिवार के लोगों में सुलहनामा करा दिया। वर्ष 2006 में बन्ने ने उसे घर से निकाल दिया और मकान बेचने की कोशिश की। जब उसे जानकारी हुई तो उसने औरैया न्यायालय में वाद दाखिल किया।
इसके दबाव में उसने मकान की वसीयत एक स्टांप पर उसके नाम कर दी। इसके बाद वर्ष 2018 में उसने चोरी छिपे मकान रिजवान पुत्र जुबेर अहमद को बेच दिया। जब उसे जानकारी हुई तो उसने सिविल जज जूनियर डिवीजन उरई में वाद दायर किया। जो वर्तमान में विचाराधीन है।

इसके बाद भी पति ने 1 जुलाई 2019 को चोरी छिपे मकान का बैनामा कर दिया। मकान खरीदने वाला रिजवान जब मकान खाली कराने के लिए घर आया तो उसने रिजवान को बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर भड़के पति ने 17 अगस्त की शाम छह बजे घर आकर उससे मारपीट की और तीन तलाक बोलकर चला गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति व उसके पिता सहित परिवार के लोग मादक पदार्थ बेचने का धंधा करते हैं और घर पर रखकर बिक्री करते है और वह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। नाजरीन ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने एक महिला से चोरी छिपे शादी कर ली है और उसी के साथ वह घर से बाहर रहने लगा है। कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन तलाक व मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।