{"_id":"61a531932d417d4430359dbd","slug":"firing-in-guest-house-owner-beaten-up-fir-after-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गेस्ट हाउस में फायरिंग, मालिक को पीटा, चार दिन बाद एफआईआर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गेस्ट हाउस में फायरिंग, मालिक को पीटा, चार दिन बाद एफआईआर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान
Tue, 30 Nov 2021 10:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Nov 2021 10:05 AM IST
सार
24 नवंबर को गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत कुछ लोग पहुंचे। डीजे पर डांस किया और फिर गालीगलौज करने लगे। ललित ने विरोध किया तो एक ने रिवाल्वर निकाल ली। ललित मना करते रहे पर वे नहीं माने और गेस्ट हाउस के हॉल में ही कई राउंड हवाई फयरिंग की। ललित को मारापीटा भी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पनकी के एक गेस्ट हाउस में जमकर फायरिंग हुई। विरोध पर गेस्ट हाउस संचालक को पीटा गया। चार दिनों तक गेस्ट हाउस संचालक तहरीर लेकर घूमते रहे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। सोमवार को पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पनकी गंगागंज के लंका चौराहे के पास ललित कुमार का सुप्रिया मंडप के नाम से गेस्ट हाउस है। ललित के मुताबिक, 24 नवंबर को गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत कुछ लोग पहुंचे।
डीजे पर डांस किया और फिर गालीगलौज करने लगे। ललित ने विरोध किया तो एक ने रिवाल्वर निकाल ली। ललित मना करते रहे पर वे नहीं माने और गेस्ट हाउस के हॉल में ही कई राउंड हवाई फयरिंग की। ललित को मारापीटा भी।
विज्ञापन
उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने संज्ञान लिया। इसके बाद पनकी पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर आरोपी शीलू कुशवाहा और अजय तिवारी पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
आरोपियों को बचाने में जुटी रही पुलिस
घटना के बाद ललित ने शीलू और अजय समेत दो अन्य लोगों पर भी फायरिंग, मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पनकी पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की। ललित ने आईजीआरएस पोर्टल का सहारा लिया, फिर भी पनकी पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी रही। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई भी की तो ललित की तहरीर को नजरंदाज कर खुद वादी बन गई।