{"_id":"5dcbe4af8ebc3e5aee458fd6","slug":"fireman-died-by-drowning-in-ganges-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: स्नान करते समय फायरमैन की गंगा में डूबकर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: स्नान करते समय फायरमैन की गंगा में डूबकर मौत, मचा कोहराम
Wed, 13 Nov 2019 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर मौजूद परिजन व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में ढाई घाट पर स्नान के दौरान फायरमैन अचानक गंगा में गिर पड़ा। इससे वह डूब गया। उसके साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे निकाला और सीएचसी मिर्जापुर ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद बरेली थाना भोजीपुरा के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी मोहम्मद आरिफ(35) पुत्र महबूब खां शाहजहांपुर के मिर्जापुर के फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद पर तैनात थे। इनकी ड्यूटी मिर्जापुर थाना क्षेत्र में ढाई घाट पर लगे कार्तिक मेले में लगी थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वे अपने साथी फायरमैन रवि कुमार, नरेंद्र कुमार, बुद्ध प्रिय के साथ गंगा स्नान करने गए थे।

गहरे पानी में कोई न जाए, इसके लिए गंगा में बैरीकेडिंग की गई है। आरिफ अपने साथियों के साथ बैरीकेडिंग के इस पार ही कुछ दूरी पर गंगा स्नान करने लगे। वहां करीब साढ़े तीन फीट गहरा पानी रहा होगा। गंगा स्नान के दौरान आरिफ अचानक पानी में गिर पड़े।
उनके साथियों ने देखा की आरिफ दोबारा बाहर नहीं निकले। इस पर साथियों ने चीखपुकार मचा दी। इससे गोताखोर पहुंच गए। करीब दस मिनट बाद बैरीकेडिंग के इस पार ही गोताखोरों को आरिफ मिल गए। उन्हें बाहर निकाला गया। बेहोशी हालत में साथी आरिफ को मिर्जापुर सीएचसी ले गए।

वहां डाक्टर ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शाहजहांपुर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया गया कि आरिफ की पत्नी जिम्मी खां आबकारी विभाग में सिपाही हैं।
वह जनपद रामपुर में तैनात हैं। शाहजहांपुर के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी रेहान अली ने बताया कि आरिफ तैराक भी थे। पर वह पानी में कैसे गिर पड़े और डूबने कैसे मौत हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।