फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire on the groom in Unnao, the relative got shot after missing the mark

उन्नाव: दूल्हे को शादी से पहले ही मारने की थी साजिश, रिश्तेदार को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 15 May 2022 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 May 2022 01:49 PM IST
सार

माखी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पहुंची बरात में बड़ी घटना हो गई। दरअसल, बरात की अगवानी के दौरान दो अज्ञात युवकों ने दूल्हे को मारने के लिए तमंचे से फायर झोंका। लेकिन निशाना चूक जाने से गोली दूल्हे के रिश्तेदार को लगी। 
 

विज्ञापन
Fire on the groom in Unnao, the relative got shot after missing the mark
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में शादी समारोह में बड़ी घटना हुई। दरअसल, शादी से पहले ही दूल्हे को जान से मारने की कोशिश की गई। शनिवार रात माखी थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी सुनील की बरात शनिवार को सफीपुर के कटियामऊ निवासी बालकृष्ण के घर गई थी। यहां आयोजन स्थल से 200 मीटर पहले एतबारपुर में जनवासा पड़ा था। रात लगभग 11 बजे अगवानी की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा सुनील कार के पास खड़ा था। उसके बगल में उसका रिश्तेदार संदीप (19) खड़ा था।

विज्ञापन

इसी दौरान बाइक से आए दो अज्ञात युवकों में एक ने तमंचे से सुनील पर निशाना लगा फायर किया। लेकिन निशाना चूक जाने से गोली सुनील के पास खड़े संदीप की पीठ पर दाईं ओर जा लगी। उसके गिरते ही हड़कंप मच गया।  घटना के बाद तुंरत आनन फानन में उसे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल न ले जाकर उसे कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के बाद पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed