फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire on the door lock of the house, four scorched

चित्रकूट: घर के दरवाजे की कुंडी बंद कर लगाई आग, लपटें बढ़ीं तो भगदड़ मची, चार झुलसे

Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire on the door lock of the house, four scorched
आग से जली झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में दरवाजे की कुंडी लगाकर मार डालने की नीयत से घर में आग लगा दी गई। लपटें बढ़ीं तो परिजनों की नींद खुली और भागने लगे। कुंडी बंद होने से वे चिल्लाए। आसपास के लोगों ने कुंडी खोलकर सबको बाहर निकाला।
विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार गांव में सोमवार की देर रात को रामसुहावन पांडेय व रोशन पांडेय पुत्रगण माताप्रसाद पांडेय के घर में आग लग गई। आग की लपटें देख पड़ोस के सिपाही लाल पांडेय ने चिल्लाकर ग्रामीणों व परिजनों को बाहर आने को कहा।
विज्ञापन


इधर घर के अंदर से बाहर परिजन नहीं आ पा रहे थे। रामसुहावन ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें मारने का प्लान बनाया होगा तभी उनके घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर आग लगा दी। आग लगने से पूरा परिवार भयभीत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह जान बचाकर बाहर की ओर भागे। घर में रखी नगदी भी जल गई। इस दौरान रामसुहावन के अलावा राजा पुत्र मुंशी, पिंटू यादव पुत्र भइयालाल, पंकज पांडेय पुत्र रामसुहावन आग से झुलसे व गिरकर चुटहिल भी हुए। इस संबध में थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम के साथ मिलकर थाने की टीम ने आग बुझाई थी। फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है  और न ही किसी के द्वारा कुंडी बंदकर आग लगाने का पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed