फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   fire in the house, two burns to death, two sisters in critical condition in ghatampur

यूपी: घर में लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की जलकर मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

Sun, 19 Apr 2020 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
fire in the house, two burns to death, two sisters in critical condition in ghatampur
घर में लगी भीषण आग, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार सुबह दर्दनाक घटना हुई। यहां एक मकान में भीषण आग लगने से एक बच्चे की जलकर मौत हो गई जबकि तीन झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी तीन बहनों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। अस्पताल लाते समय डेढ़ साल की मासूम ने भी दम तोड़ दिया। दो बहनें हैलट में भर्ती हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


गोपालपुर गांव निवासी संतराम संखवार मजदूरी करता है। रविवार सुबह पत्नी राधा के साथ खेत में गेहूं की फसल की कटाई के लिए गया था। घर में मौजूद उसके बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल-खेल में आग लग गई।
विज्ञापन


छप्पर और लकड़ी से बने घर में आग तेजी से फैली और अंदर मौजूद बच्चे आग से घिर गए। तीन वर्षीय बेटा गोपाल घर के अंदर ही तड़प-तड़प कर मर गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से झुलसी तीन बच्चियों को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।


गंभीर रूप से झुलसी दो बहनों सीता (3) और गीता (3) की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि सीता 20 प्रतिशत जली है जबकि गीता 43 प्रतिशत जल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed