{"_id":"61fb70ec70990347be058824","slug":"fire-in-britannia-biscuit-factory-more-than-six-fire-engines-are-trying-to-extinguish-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ब्रिटानिया बिस्कुट की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ब्रिटानिया बिस्कुट की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर
Thu, 03 Feb 2022 11:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:50 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वैसे प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटानिया बिस्कुट की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सचेंड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्टरी में संदिग्ध हालातों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे पूरे इलाके में काला धुआं छा गया और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही पलों में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग बुझाने का प्रयास करने लगी। तभी किसी ने घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग में दी।
विज्ञापन
दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियाें ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वैसे प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक रावतपुर निवासी सुधीर गुप्ता की मानें तो आग से लाखों का माल का जलकर खाक हो गया है। अभी सही अनुमान लगा पाना मुश्किल है।