{"_id":"5fcfb42c887c8d2b7378dc56","slug":"fire-from-gas-leak-in-married-house-bjp-leader-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शादी वाले घर में गैस रिसाव से आग, भाजपा नेता झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शादी वाले घर में गैस रिसाव से आग, भाजपा नेता झुलसे
Tue, 08 Dec 2020 10:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अनवरगंज के कुली बाजार में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय गैस रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में भाजपा नेता रविंद्र सोनकर बुरी तरह झुलस गए। निजी अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हादसे के वक्त घर में छोटे भाई की शादी के पूर्व के कार्यक्रम चल रहे थे। रविंद्र सोनकर बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महामंत्री हैं। उनके छोटे भाई भाजपा के कलक्टरगंज शाखा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। 10 दिसंबर को उनकी शादी है। घर में परिवार के अलावा कई रिश्तेदार भी आए हुए हैं।
मंगलवार को दूसरी मंजिल पर कार्यक्रम चल रहे थे। किचन में रविंद्र की पत्नी ममता, भाभी मंजू और बहन मंजुला व अनिता खाना बना रही थीं। तभी गैस रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर वह भी किचन में पहुंचे। जलते सिलिंडर को किचन से बाहर करने में वे बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाई। आग से किचन और आंगन में रखा सामान जल गया।