फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

चना भूंजते समय सात घरों में लगी आग

Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
fire
हीरा सिंह का पुरवा में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। चना भूंजते समय हीरा सिंह का पुरवा गांव में एक कच्चे मकान में रखे छप्पर में आग लग गई। इसके बाद आग विकराल हो गई और छह अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे पहले मकान में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। नगदी समेत करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाने के हीरा सिंह पुरवा गांव के रहने वाले रमेश नायक के बेटे सोमवार को घर के बाहर चना भूंज रहे थे। इस दौरान चिंगारी रमेश के कच्चे मकान में रखे छप्पर में जा गिरी और आग लग गई। आग ने पड़ोसी महेंद्र, लला सिंह, विमलेश, कमलेश, सुरेंद्र कुमार, गया सिंह के कच्चे घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद इंस्पेक्टर मंगलपुर राजेश सिंह दमकल वाहनों के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन इससे पहले सात घरों में रखा अनाज व गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, महेंद्र की एक गाय भी जलकर मर गई। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल राम प्रकाश पांडेय राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। लेखपाल का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परेशान हैं पीड़ित
संदलपुर। हीरा सिंह का पुरवा गांव में आग से सात घरों में आग लगने के बाद गृहस्थी जलकर राख हो गई। इसके बाद पीड़ितों के सामने रहने व खाने की दिक्कत आ गई है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)
घटना की जानकारी के बाद राजस्व टीम को नुकसान के आंकलन के लिए मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद हर संभव मदद की जाएगी।
- रमेश चंद्र, एसडीएम, सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed